मनरेगा से बने सार्वजनिक कुएँ ने बदली वार्ड क्रमांक 11, बकोड़ा की तस्वीर
भोपाल 15 जून (आरएनएस)। जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बकोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक कुएँ ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 1.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कुआँ अब स्थानीय परिवारों के लिए स्वच्छ और सुलभ जल का भरोसेमंद स्रोत बन चुका है।
पहले वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए 400 से 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। सार्वजनिक कुएँ के निर्माण के बाद अब लोगों को अपने ही वार्ड में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय चुनौतियाँ और अतिक्रमण जैसी समस्याएँ सा
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

