कंगना रनौत की लेटेस्ट रिलीज़ भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में पहुंची थी. इसे कई नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों के साथ मुकाबला करना पड़ रहा है. ऐसे में भारत भाग्य विधाता को बॉक्स ऑफि़स पर पहले दिन से ही कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि फिल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल भी देखा गया. चलिए यहां जानते हैं भारत भाग्य विधाता ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
मनोज तापडिय़ा के निर्देशन में बनी भारत भाग्य विधाता 26/11 के हमलों की घटनाओं को उन हेल्थकेयर वर्कर्स के नज़रिए से दिखाती है जिन्होंने मरीज़ों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी. कंगना ने न सिफऱ् इस फि़ल्म में लीड रोल प्ले किया है, बल्कि उन्होंने मणिकर्णिका फि़ल्म्स बैनर के तहत इसे को-प्रोड्यूस भी किया है. इस फिल्म की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कमाई नहीं कर पा रही है.
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भारत भाग्य विधाता ने थिएटर्स में अपने तीसरे दिन यानी संडे को 1.80 करोड़ (नेट) की कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई 4.25 करोड़ हो गई है. रविवार के आंकड़े बताते हैं कि फि़ल्म की कमाई में तेजी आई है. दूसरे दिन 1,956 शो के मुकाबले तीसरे दिन इसके शो की संख्या घटकर 1914 रह गई, जबकि कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 21त्न रही.
26/11 के भयानक मुंबई आतंकी हमलों के बैकग्राउंड पर बनी भारत भाग्य विधाता फिल्म मुंबई के कामा अस्पताल के स्टाफ़ की हिम्मत और जज़्बे को दिखाती है. नर्स अंजलि कुल्थे और उनके साथियों की असल जि़ंदगी की बहादुरी से इंस्पायर ये फि़ल्म उन डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों की कहानी है, जिन्होंने शहर में फैले आतंक के बीच मरीज़ों जिनमें गर्भवती महिलाएं, न्यू बॉर्न बेबीज और गंभीर रूप से बीमार लोग शामिल थे की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी. फि़ल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और ईशा डे भी अहम किरदारों में हैं.
कंगना की फिल्म भारत भाग्य विधाता की लागत 45 करोड़ बताई जा रही है. वहीं ये फिल्म रिलीज के तीन दिन बाद भी 5 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है. ऐसे में फिल्म के लिए अपनी पूरी लागत तो दूर आधा बजट वसूलना भी नामुमकिन लग रहा है. इस हाल में फिल्म पर अब फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है.
वहीं इम्तियाज़ अली अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनके निर्देशन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा को रिलीज़ हुए तीन दिन हो चुके हैं. तीसरे दिन, यानी रविवार को इस फिल्म की कमाई में भी तेजी आई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 2.50 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे और पहले दिन इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा था. इसी के साथ इस फिल्म की कुल कमाई अब 4.92 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं.
इधर चिन्मय मांडलेकर द्वारा निर्देशित फिल्म गवर्नर में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म गवर्नर 1991 के आर्थिक संकट के बैकग्राउंड पर बेस्ड है. फिल्म में मनोज बाजपेयी के अभिनय की काफी तारीफ़ हो रही है. हालांकद्घ ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है.
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 90 लाख रुपये था. इसी के साथ इसकी अब तक की कुल कमाई 3.45 करोड़ रुपये हो गई है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

