देहरादून,16 जून(आरएनएस)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक कारगी में मोबिन अहमद के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच की वरिष्ठ नेत्री और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय संयोजिका सीमा जावेद ने की। मुख्य रूप से विकासनगर के बैरागीवाला में हाल ही में हुई घटना पर गहन चिंतन किया गया। सीमा जावेद ने कहा कि संगठन अब विकासनगर में अपनी सक्रियता बढ़ाएगा। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य शांति, संवाद और समाधान को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने जोर दिया कि मुस्लिम समाज को कट्टरता त्यागकर ‘नेक’ बनने की दिशा में काम करना चाहिए।मंच ने ‘तालीम, तहजीब और तरक्की’ के अपने तीन मुख्य स्तंभों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि हम जहां रहते हैं, वहां देश और समाज को कुछ देने वाले बनें, न कि समस्या। कार्यक्रम में इफ्तिखार अंसारी, फैयाज, इदरीश, रिहाना परवीन, नफीसा अंसारी, नसरीन, अफसाना, इमरान और गुलशनव्वर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

