बागेश्वर,16 जून(आरएनएस)। स्थानीय स्तर पर डिजिटल पत्रकारिता और सूचना प्रसार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लक्ष्मी आश्रम में डिजिटल मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें राजीव गांधी फाउंडेशन की मीडिया टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक श्रुति ने फेसबुक पेज संचालन, सोशल मीडिया प्रबंधन और व्हाट्सएप के माध्यम से प्रभावी सूचना प्रसार के तरीकों की जानकारी दी। वहीं अरुण कुमार, सृष्टि, शुभ, निशांत और अनिल ने कंटेंट क्रिएशन, डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला में सुहानी, नंदिनी, गोपाल, गिरीश तिवारी, एस.पी. सिंह, संजय पाठक, नरेंद्र बिष्ट, कोमल सहित कई प्रतिभागी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

