-दि आयुष्मान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत अभिनंदन
अयोध्या 17 जून (आरएनएस )। जनपद अयोध्या में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर प्रज्ञा पांडेय का दि आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र (पटका) पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रज्ञा पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि प्रज्ञा पांडेय का स्थानांतरण कौशाम्बी जनपद से अयोध्या हुआ है। उन्होंने पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है।स्वागत कार्यक्रम में रुचि पांडेय, काजल सागर, इति सोनकर एवं पवन पटेल आदि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं दि आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से राहुल गुप्ता, श्रीचंद कौशल, गांधी पांडेय तथा जिलाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने उनका अभिनंदन करते हुए अयोध्या आगमन पर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रज्ञा पांडेय के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचेगा तथा जनपद में सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

