अयोध्या 17 जून (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सरदार पटेल वाटिका में बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए आयुष विभाग द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के पूर्वाभ्यास के किया गया। पूर्वाभ्यास का दूसरा सत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कुलपति ने कहा कि योग स्वयं को स्वयं से जोडऩे की विधा है, जो हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना सिखाती है। योग से एक स्वस्थ एवं समृद्ध वातावरण का निर्माण होता है। हम अपने कर्तव्य के प्रति सजग होने के साथ-साथ सर्वे भवंतु सुखिन्ह के मूल मंत्र में समूचे विश्व के लिए सुख समृद्धि की कामना करते है। अभ्यास सत्र का आरंभ ओम उच्चारण एवं संगठन मंत्र संग्छध्वं संबद्धत्वं के साथ हुआ। सूक्ष्म व्यायाम में ग्रीवा संचालन, स्कंध चक्र, खड़े होने वाले अभ्यास में ताड़ासन, पादहस्तासन, बैठ करके किए जाने वाले अभ्यास में दंडासन, भद्रासन, उत्तानमंडूकासन पेट के बल किए जाने वाले अभ्यास में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, पीठ के बाल किए जाने वाले अभ्यास में सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, श्वसन, कपालभाति के साथ-साथ प्राणायाम के क्रम में नाड़ी शोधन, शीतकारी और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया गया। अंत में श्वास प्रश्वास पर आधारित ध्यान के अभ्यास और शांति पाठ मंत्र द्वारा अभ्यास सत्र का समापन हुआ।
इस अभ्यास सत्र में शारीरिक शिक्षा खेल एवं योग विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. संत शरण मिश्र,छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक, डॉ. अर्जुन सिंह, आलोक तिवारी, गायत्री वर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी और कर्मचारियों ने कि अभ्यास सत्र में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन योग विभाग के सहायक आचार्य अनुराग सोनी द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

