-नौनिहालों को कराया गया अन्नप्रासन व गर्भवती महिलाओं को भेंट किया पौष्टिक आहार
गोसाईंगंज-अयोध्या(आरएनएस )। जनपद के मया ब्लाक अंतर्गत अंकारीपुर ग्राम सभा मे केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन,और जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाकाई विधायक अभय सिंह,विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह कप्तान सिंह ,चेयरमैन नगर पंचायत गोसाईंगंज डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, संचालन एडीओ पंचायत सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम प्रधान रामजी मौर्य,प्रधान प्रतिनधि रामभवन वर्मा,सचिव भूपेंद्र सिंह के संयोजन में हुआ। चौपाल की शुरुआत धूप दीप पूजन अर्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अभय सिंह ने कहाकि ग्राम चौपाल उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य गांव की समस्या, गांव में समाधान करना है। इसके तहत जिलाधिकारी, विधायक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सीधे गांव में जाकर चौपाल लगाते हैं, जहाँ ग्रामीणों की शिकायतों (बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, आवास) को सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए जाते हैं।ग्राम चौपाल के मुख्य उद्देश्य के सीधा संवाद अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच सीधा संपर्क होता है, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय या ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ते।योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाता है।शिकायतों में सड़क मरम्मत, बिजली आपूर्ति, जलभराव, और सफाई व्यवस्था जैसी स्थानीय समस्याओं पर तुरंत एक्शन लिया जाता है।वर्तमान में, केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क अभियान और ग्राम चौपाल का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। विभिन्न जनपदों में लगातार चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है। चौपाल मे नौनिहालों को बाकायदा अन्नप्रासन कराया गया और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार भेट की गई। कार्यक्रम से पूर्व विधायक को 21किलो की माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया गया। चौपाल में खाद्य विभाग,स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, वित्तीय साक्षरता विभाग, पंचायत राज विभाग, जनकल्याण समिति व विद्युत विभाग के अधिकारी की मौजूदगी रही। उक्त कार्यक्रम में रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पंकज सिंह,इन्द्रप्रताप दूबे, डॉ. इंद्रजीत वर्मा,संजय चौधरी, बिन्नू सिंह सहित तमाम ग्राम ग्रामवासी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

