जिला स्कूनर चैंपियनशिप
प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। जिला स्कूनर चैंपियनशिप में अफजल, अद्विक कुमार सिंह, मोहम्मद सामी और वंश ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
वेलकम होटल में चल रही प्रतियोगिता में दूसरे दिन स्थानीय खिलाडिय़ों के बीच ज़बरदस्त रणनीतिक मुकाबले, बेहतरीन क्यू-प्ले और शानदार पॉटिंग देखने को मिली। अफज़़ल ने सिद्धार्थ आज़ाद को 45-62, 71-39, 58-44 से, अद्विक कुमार सिंह ने आदिल जफ़ऱ को 68-22 और 59-15 से, मोहम्मद सामी ने अब्दुल मलिक को 61-34, 55-23 से, वंश ने ऐश्वर्या जायसवाल को 38-52, 67-41, 62-55, अभिमन्यु गुप्ता ने मोहम्मद आदिल को 72-18 और 64-31 से, अयात अहमद ने गौरव पोद्दार को 74-12, 63-28 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

