महिला मोर्चा सहित 17 पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व
बस्ती 19 जून (आरएनएस)। शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यकारिणी का विस्तार स्थानीय ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभा्रगार में किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया आगामी सात जुलाई को कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने बताया कि संगठन व्यापारियों की हर जरुरतों को ध्यान में रखकर व्यापारी हितों के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में महिला मोर्चा सहित 17 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में राजकुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मिश्र को जिला मंत्री, हिमांशु कसौधन को जिला संगठन मंत्री, उदयभान अग्रहरि, प्रदीप गुप्ता को जिला मंत्री, राम गोपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरफराज अहमद को संगठन मंत्री, तेज प्रकाश शुक्ल को जिला मंत्री, हेमन्त मिश्र पियूष को जिला उपाध्यक्ष, मो. नदीम को नगर कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार चौहान को जिला महामंत्री, कुलदीप श्रीवास्तव को जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री, अवधेश कुमार निषाद को नगर मंत्री, संजय कुमार गुप्ता को नगर संगठन महामंत्री, डब्लू श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आकाश सोनी को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती संध्या गोस्वामी को महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश द्विवेदी वंदना वर्मा अभिषेक गुप्ता कृष्ण चौहान प्रदीप सिंह कमलेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

