दूर करने के लिए सपा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज।चुनाव आयोग द्वारा कराये गए विशेष पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में तार्किक विसंगतियों के 50 हजार से अधिक मामले प्रयागराज जिले में पाए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद के नेतृत्व में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों ने आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में उक्त मतदाता सूची की एक प्रति सौंपते हुए इसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।
सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने जानकारी दी है कि जिले की सभी बारह विधानसभाओं की मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद जो त्रुटियां पाई गई हैं उनकी एक प्रति आज़ जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपी गई है।
इस मौके पर प्रमुख रुप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, जिलाध्यक्ष गण गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद, महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, संगम लाल मौर्य, चौधरी देवीलाल यादव, सुमन कोल, विजय बागी, अर्जुन पटेल, सऊद अहमद, हेमंत कुमार, आर एन यादव, सचिन श्रीवास्तव आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

