प्रयागराज 19 जून (आरएनएस) देवदूत वानर सेना के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह की माताजी के निधन से संगठन सहित उनके शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि माताजी एक सरल, स्नेही एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके संस्कारों एवं मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि अजीत प्रताप सिंह समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित हैं। देवदूत वानर सेना द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों के पीछे उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माताजी का स्नेह, त्याग एवं आदर्श सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

