रुड़की,20 जून(आरएनएस)। भगवानपुर बाईपास पर बाइक और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को हाल्लूमजरा निवासी सोनू अपनी बाइक से हरिद्वार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर पहुंचा, सामने से आ रहे एक टेंपो चालक ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और सोनू घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, टेंपो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

