रुड़की,20 जून(आरएनएस)। लावारिस कुत्ते ने शुक्रवार शाम एक युवक को गंभीर रूप से काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगाया। न्यू आदर्शनगर निवासी मुकुल कुमार किसी काम से सिविल लाइन क्षेत्र गया हुआ था। वापस लौटते समय रास्ते में एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक जब तक संभल पाता, कुत्ता उसके पैर में दो जगह पर काट चुका था। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रैबीज वैक्सीन व एंटी रैबीज सीरम लगाया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

