रुड़की,20 जून(आरएनएस)। नवीन सब्जी मंडी परिसर में पिछले लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या से अब जल्द ही आढ़तियों और ग्राहकों को निजात मिलने वाली है। मंडी परिसर में सड़क और नाली निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। हर साल बरसात के मौसम में नवीन सब्जी मंडी परिसर में भारी जलभराव हो जाता था। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई-कई फीट पानी जमा रहता था, जिससे आढ़तियों और दुकानदारों की लाखों रुपये की सब्जियां सड़कर खराब हो जाती थीं। व्यापारियों को हर सीजन में भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

