सिरसा 21 जून (आरएनएस)। जिले में चल रहे एसआईआर कार्य में बीएलओ के साथ ड्यूटी लगाने पर आशा वर्कर्स के स्वर मुखर होने लगे हैं। प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ आशा वर्कर्स ने सोमवार 22 जून को लष्घु सचिवालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यूनियन की जिला प्रधान दर्शना, शिमला, मीनाक्षी, उषा, रेखा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशासन की ओर से एसआईआर कार्य में बीएलओ के साथ जबरन आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बीएलओ के साथ आशा वर्कर यह ड्यूटी नहीं कर सकती, क्योंकि आशा वर्कर्स सरकारी कर्मचारी नहीं है। इसी के विरोध में 22 जून को लघु सचिवालय सिरसा में प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाने का काम किया जाएगा।
सिरसा, 21 जून।फोटो 06
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

