सिरसा 21 जून (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनाज मंडी बड़ागुढ़ा में ब्लॉक स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह देसूजोधा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

