कोण्डागांव, 22 जून (आरएनएस)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुबह श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
इससे पूर्व रविवार रात्रि को कोण्डागांव से 20 श्रद्धालुओं के दल को सोमनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर दीपेश अरोरा, सोनामणि पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन तथा विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में सहभागी होंगे।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसकेका उद्देश्य देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और गौरवशाली परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुडऩे का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी तथा देश की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को निकट से जानने का अवसर मिलेगा।
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

