प्रयागराज 23 जून (आरएनएस)। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली ए, बी, सी एवं डी डिवीजन के लिए प्रवेश फार्म 30 जून तक ही मिलेंगे। फार्म का वितरण 18 जून से शुरू हो चुका है।
एसीए के निदेशक एवं लीग कमेटी के चेयरमैन डॉ सुरेश द्विवेदी ने बताया कि लीग में भाग लेने के इच्छुक क्लब, संस्थान एवं कार्यालय एसीए के नियम एवं उपविधियों सहित प्रवेश फार्म तथा खिलाड़ी पंजीकरण फार्म एसीए जोनल कार्यालय, तमन्ना नर्सिंग इंस्टीट्यूट, हाशिमपुर रोड (कमला नेहरू अस्पताल के निकट), प्रयागराज से प्रतिदिन अपराह्न 3 से 5 बजे तक (रविवार को छोड़कर) डॉ. अनूप श्रीवास्तव (संयुक्त संयोजक, एसीए कार्यालय), शिशिर मेहरोत्रा (संयुक्त संयोजक, अंपायर/स्कोरर), अंकित पांडेय (सहायक संयोजक, लेखा एवं प्रबंधन), अथवा आशीष भारतीय, स्कोरर (एसीए) से प्राप्त कर सकते हैं। 30 जून के पश्चात किसी भी क्लब, संस्थान अथवा कार्यालय को कोई फॉर्म जारी नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

