सिरसा 24 जून (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (्रढ्ढष्टष्ट) द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” राष्ट्रीय अभियान के तहत 25 जून 2026 को विभिन्न राज्यों की राजधानियों एवं प्रमुख शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी।
इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी सूची में राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं जनप्रिय युवा चेहरा डॉ. अशोक तंवर को सौंपी गई है।
डॉ. अशोक तंवर को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं युवाओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क क्षमता तथा युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया “छात्रों की गूंज” अभियान देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण, कौशल विकास और विद्यार्थियों के सामने खड़ी चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संवाद स्थापित करने का प्रयास है।
इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस देशभर के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं युवाओं की आवाज को प्रमुखता से उठाने का प्रयास कर रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जयपुर जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र में आयोजित होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए डॉ. अशोक तंवर का चयन कांग्रेस नेतृत्व की उनके प्रति बढ़ती विश्वसनीयता और संगठन में उनकी मजबूत भूमिका का संकेत है।
हरियाणा सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और लोकप्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी विशेष महत्व रखती है।
डॉ. अशोक तंवर ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। यही कारण है कि पार्टी ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े इस राष्ट्रीय अभियान में उन्हें प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने डॉ. अशोक तंवर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सार्थक और सकारात्मक संवाद को नई दिशा मिलेगी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर को मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक कद को दर्शाती है, बल्कि हरियाणा और विशेष रूप से सिरसा क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। इससे क्षेत्र के युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का एक मजबूत मंच मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

