सिरसा 25 जून (आरएनएस)। भारत की अंडर-19 महिला हैंडबॉल टीम को चीइना में आयोजित होने वाले विश्व कप में भाग लेने के लिए रवाना होने से पूर्व ब्लू लाइन इंडस्ट्री ‘कूलर सिरसाÓ द्वारा विशेष रूप से ड्रेस किट प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित एक सादे लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को टीम की आधिकारिक ड्रेस किट भेंट की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। हैंडबॉल टीम के सदस्य ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेहनत और समर्पण के बल पर विश्व कप में स्थान प्राप्त किया है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। ऐसे में खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हरियाणा सरकार निरंतर काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान हैंडबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच नवीन पूनिया ने ब्लू लाइन इंडस्ट्री के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि किसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था का समर्थन मिलने से खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए और अधिक प्रेरित महसूस करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन करेगी। ब्लू लाइन इंडस्ट्री के एमडी अजय आहूजा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और राष्ट्र गौरव का प्रतीक भी हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। साथ ही यह भरोसा भी जताया कि भारतीय महिला हैंडबॉल टीम विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, उपस्थित खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी ब्लू लाइन इंडस्ट्री की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र द्वारा खेल प्रतिभाओं को इस प्रकार का सहयोग मिलना अत्यंत आवश्यक है, जिससे खिलाडिय़ों को बेहतर संसाधन और प्रोत्साहन प्राप्त हो सके। इस अवसर पर ब्लू लाइन से संजय आहूजा, हैंडबॉल कोच सचिन चौधरी और नवीन पूनिया ने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लिया।
उल्लेखनीय है कि चाइना में आयोजित होने वाले अंडर-19 महिला हैंडबॉल विश्व कप में भारत की टीम देश का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता युवा खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। टीम के चयन, प्रशिक्षण और तैयारियों में खिलाडिय़ों तथा प्रशिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अनिल ढिढारिया और निफा महासचिव हरियाणा दलबीर सिंह ने कहा कि ब्लू लाइन इंडस्ट्री हमेशा सामाजिक कार्य में बढ़ चढ कर भाग लेती है। आगे भविष्य में भी खेल एवं युवा प्रतिभाओं के उत्थान के लिए निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। संस्था का मानना है कि खेलों के माध्यम से देश की युवा शक्ति को नई दिशा और पहचान मिल सकती है। खिलाडिय़ों को ड्रेस किट प्रदान कर ब्लू लाइन इंडस्ट्री ने न केवल उनका उत्साहवर्धन किया है, बल्कि खेलों के प्रति अपनी सकारात्मक सोच और सामाजिक दायित्व का भी परिचय दिया है। आज भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में चाइना में आयोजित होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल में खिलाड़ी सुजाता,कनिष्का, गरिमा, शिवानी,मुस्कान, नेहा, स्वाति, अमृता,पर्धनिय, सौम्या, लविष्या, रिद्धिमा आदि भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

