सिरसा 25 जून (आरएनएस)। श्री श्याम प्रेमी परिवार की तरफ से जनता भवन रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जलजीरे की छबील लगाकर भीष्ण गर्मी से राहगिरों को राहत पहुंचाई गई। इस मौके पर पुरुषोत्तम पुजारी, प्रवीन गोयल, राजेश मित्तल, राम कृष्ण गोयल, तारा चन्द्र, राम अग्रवाल, राजेश खन्ना, दीपक मित्तल, संदीप वर्मा, धर्मपाल गर्ग, विनय बंसल, चेतन, नमन मित्तल सहित अन्य श्याम प्रेमियों ने संयुक्त रूप से कहा कि गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भीष्ण गर्मी से हर कोई हल्कान है। उन्होंने कहा कि गर्मी में पानी से बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी मिल जाए और भूखे को भोजन मिल जाए, इससे बड़ा पुण्य कोई और नहीं हो सकता। श्री श्याम प्रेमी परिवार की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, ताकि गर्मी से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी संस्था की ओर से समाजसेवा के अनेक कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद की जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

