मैडॉक फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी का ऐलान कर दिया है। इसमें राजकुमार राव मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ लीड रोल में वामिका गब्बी हैं, जो अभिनेता के साथ पहले भूल चूक माफ (2025) में नजर आई थीं। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जो देश के सबसे प्रसिद्ध वकीलों में से एक उज्ज्वल निकम की जिंदगी से प्रेरित होगी। फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
ट्रेड विश्लेषक और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा, दिनेश विजान और राजकुमार राव एक बार फिर साथ आ रहे हैं। प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। यह 7 अगस्त, 2026 को आएगी। दिलचस्प बात यह है कि मैडॉक एक ही महीने में अपनी 2 फिल्में लेकर आ रहा है। दरअसल, श्रद्धा कपूर अभनीत फिल्म ईथा 28 अगस्त को रिलीज होगी।
30 मार्च, 1953 को जलगांव में जन्मे उज्ज्वल निकम भारत के सबसे प्रतिष्ठित लोक अभियोजकों में से एक हैं। उन्हें कई ऐतिहासिक आपराधिक मामलों को संभालने के लिए जाने जाते हैं। खासतौर पर, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुकदमे में दोषियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। राजकुमार की फिल्म इस ऐतिहासिक मुकदमे के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर प्रकाश डालेगी। फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

