सिनेमाघरों में यूं तो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्मों दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं लेकिन इनमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 का दूसरी रिलीज़ फिल्मों के मुकाबले ठीक परफॉर्म कर पा रही है. सामंथा रूथ प्रभु की मा इंति बंगारम भी दम दिखा रही है, जबकि इम्तियाज़ अली की मैं वापस आऊंगा कुछ हद तक दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. चलिए यहां जानते हैं बुधवार, 24 जून 2026 को इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है?
होमी अदजानिया निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई में वीकडेज में मंदी आई है. पहले दिन 13.50 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन इसने16.25 करोड़ और तीसरे दिन 17.75 करोड़ कमाए थे. वहीं चौथे दिन इसने 6.75 और 5वें दिन 6.65 करोड़ कमाए
वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 5 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इसकी भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 66 करोड़ रुपये हो गई है.
इम्तियाज़ अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1.15 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे सोमवार को फि़ल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई और इसने 2.50 करोड़ रुपये कमाए. लेकिन दूसरे मंगलवार इसने तेजी दिखाते हुए 3.10 करोड कमाए.
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2.60 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 13 दिनों की भारत में कुल कमाई अब 32.45 करोड़ रुपये हो गई है.
राम चरण की पेद्दी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तीसरे हफ्ते में दम तोड़ दिया है. रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार तो इसके लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हुआ.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पेद्दी ने रिलीज के 21वे दिन यानी तीसरे बुधवार को 70 लाख रुपये कमाए हैं. इसके बाद इस फिल्म की 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 236.60 करोड़ रुपये हो गई है.
मां इंटी बंगारम के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पिछले दिन की तुलना में थोड़ी गिरावट देखी गई थी. पांचवें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ कमाए, जबकि चौथे दिन (पहले सोमवार) इसने 4.10 करोड़ कमाए थे. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.50 करोड़ कमाए हैं. इसके बाद इसकी भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 33.20 करोड़ रुपये हो गई है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

