पिथौरागढ़ 26 जून (आरएनएस)। हुड़ेती निवासी व वर्तमान में जीआईसी रोड पर रहने वाली उषा उप्रेती और उनके पति राजेश मोहन उप्रेती ने मां कौशल्या देवी मंदिर परिसर में दो कमरों की धर्मशाला का निर्माण कराया। ग्राम प्रधान रजत उप्रेती व ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद धर्मशाला की चाबी मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप उप्रेती को सौंपी। बताया कि मां कौशल्या देवी क्षेत्र के हुड़ेती, पपदेव, कुजौली और पुनेड़ी गांवों के अलावा गंगोलीहाट, दन्या, मुंबई तथा नेपाल के कुछ लोगों की भी इष्ट देवी हैं। ग्राम प्रधान रजत ने शिक्षक दंपती के इस सामाजिक और धार्मिक योगदान की सराहना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

