सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी 26 जून (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र में दस मुहर्रम का जुलूस शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सुबह से देर शाम तक चले इन जुलूसों में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को अकीदतमंदों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ग्राम पंचायत किंतूर में दुलदुल के साथ सैकड़ों ताजिया और अलम का जुलूस निकाला गया। श्या हुसैन-या हुसैनश् के नारों के साथ नौहा-ख्वानी और मर्सिया पढ़ते हुए यह जुलूस कर्बला पहुंचा। यहां सभी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।जुलूस के दौरान मखदूम शाह मजार पर सबील का आयोजन किया गया। यहां हजारों लोगों ने शरबत और ठंडा पानी ग्रहण किया।सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा सहित विभिन्न थानों के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।तहसील क्षेत्र के मरकामऊ, कतका, शहरी खुर्दमऊ,करौरा और सैदनपुर सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में भी दोपहर बाद से ताजिया के जुलूस निकाले गए। शाम तक सभी ताजिया कर्बला पहुंचे और देर शाम तक उन्हें दफन कर दिया गया।जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चौन और शांति के लिए दुआएं मांगीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

