देवरिया 26 जून । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में अब माफियाराज और दंगों का दौर पूरी तरह समाप्त हो चुका है। देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की बदली हुई कानून-व्यवस्था और बढ़ते औद्योगिक निवेश के बारे में बताया।
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी थी, तब भी मैंने कहा था कि अपराध और अपराधियों के प्रति, माफिया और माफियाओं के प्रति हम ‘जीरो टॉलरेंसÓ की नीति के साथ काम करेंगे।” उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस प्रदेश को माफिया-ग्रस्त और दंगा-ग्रस्त बना दिया था
कानून-व्यवस्था का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज मुहर्रम का अवसर है, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वह सड़कों पर उतरकर गुंडागर्दी कर सके। उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी उत्सवपूर्ण माहौल में उपद्रव नहीं फैला सकता है। और यदि वह ऐसा करेगा, तो भुगतेगा भी।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकार द्वारा बनाए गए सुरक्षा और विश्वास के वातावरण का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में भारी निवेश आ रहा है। देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर जैसे जिलों में लगातार नए उद्योग और उद्यम स्थापित हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उद्योग लगने से उत्तर प्रदेश के नौजवानों को अब अपने घर के पास ही रोजगार मिल रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि जो नौजवान पहले नौकरी की तलाश में कोलकाता, मुंबई और सूरत जैसे महानगरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर थे, वे अब अपने घरों को लौट रहे हैं। वे वापस आकर अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ अपने ही क्षेत्र के विकास में दे रहे हैं।
देवरिया में बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति,
मुख्यमंत्री ने दी ?456 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

