अरशद वारसी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाते हैं, जल्द ही सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रोÓ में उनका ऐसा ही अंदाज नजर आएगा। लेकिन इस बार कॉमेडी के साथ साइबर क्राइम की कहानी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस सीरीज के क्रिएटर निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। सीरीज में कई नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी नजर आएंगे। यहां, जानिए ‘प्रीतम एंड पेड्रोÓ के ट्रेलर में क्या कुछ खास है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि अरशद वारसी गोवा में रहते हैं। वह क्राइम ब्रांच में पुलिस ऑफिसर हैं। लेकिन अचानक उनका ट्रांसफर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में हो जाता है। इस दौरान एक नेता के बेटे को किडनैप कर लिया जाता है। फिरौती मांगने वाली हाइटेक अपराधी हैं। इन्हें पकडऩे के लिए पुलिस ऑफिसर प्रीतम एक हैकर पेड्रो की मदद लेता है। इस सीरीज में विलेन के रोल में विक्रांत मैसी हैं। उन्हें इस तरह के रोल में देखकर दर्शक चौंक जाएंगे।
इस सीरीज में अरशद वारसी के अलावा वीर हिरानी हैं, जो पेड्रो का रोल कर रहे हैं। विक्रांत मैसी के अलावा मोना सिंह, बोमन ईरानी भी ‘प्रीतम एंड पेड्रोÓ में नजर आएंगे। इनके अलावा सीरीज में सत्यदीप मिश्रा और श्रुति मराठे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
यह सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

