रायपुर, 28 जून (आरएनएस)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंगाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विधानचंद्र राय के जन्मदिन के अवसर पर डॉक्टर्स डे का आयोजन प्रदेश सहित देश भर में एक जुलाई को किया गया है। एक जुलाई को शहर के शासकीय अशासकीय चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों द्वारा अपने चिकित्सालय के स्टाफ के साथ एवं वहां कार्यरत चिकित्सकों के साथ डॉक्टर्स डे का महोत्सव आयोजित किया गया है। इधर रायपुर आईएमए एसोसिशन द्वारा इस बार भी राजधानी के विभिन्न चिकित्सकों को उनकी सेवा के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि चिकित्सकों द्वारा स्व. विधानचंद्र राय की स्मृति में चिकित्सक दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन डॉक्टरों द्वारा मेडिकल कालेज से पाश होने के बाद चिकित्सक के तौर पर लाइसेंस मिलने पर मरीजों की जान बचाने एवं उनकी निस्वार्थ सेवा किये जाने की शपथ ली जाती है। उक्त दिवस पर चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं में और इजाफा करने के विभिन्न प्रयास किये जाते है।
शर्मा
००००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

