असम 29 June (Rns) /- असम में भारी बारिश के कारण धेमाजी जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं और भारी कटाव से एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इस वजह से कई इलाकों में रेल कनेक्टिविटी खत्म हो चुकी है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव मदद करने की बात कही। हिमंता ने बाढ़ की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें कटाव से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल भी नजर आ रहा है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार धेमाजी जिले में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए सभी संसाधन जुटा रही है। इस बीच, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने बताया कि भारी कटाव से एक रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके कारण आर्चीपाथर और सिमेन चापरी स्टेशनों के बीच रेल परिचालन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है

