नई दिल्ली 29 June (Rns) । भाजपा ने रविवार को कांग्रेस पर झूठ फैलाकर और जनता में सशस्त्र बलों के प्रति भरोसा कम करके निचले स्तर की राजनीति करने का आरोप लगाया। इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि सरकार ने “आपरेशन सिंदूर” के दौरान सैन्य कर्मियों का बलिदान छिपाया और उसे स्वीकार नहीं किया।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के आरोपों को सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने की मंशा से फैलाया गया झूठ करार दिया और कहा कि आपरेशन सिंदूर के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले छह सैन्य कर्मियों को देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान दिया गया और सार्वजनिक रूप से वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक दिन पहले सरकार पर “आपरेशन सिंदूर” के दौरान छह सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को छिपाने का आरोप लगाया था और संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का एक वीडियो भी दिखाया था। रक्षा मंत्रालय ने ऐसे दावों को खारिज किया है

