सिरसा 29 जून (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के 30 जून को सिरसा आगमन को लेकर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस संबंधी मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन जनक राज शेरपुरा व अध्यक्ष इंद्रपाल मार्केट कमेटी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें अशोक शर्मा, देवी लाल भाकर, साजन कुमार कुलडिय़ा, जसविंदर पाल पिंकी, सुशील कसवां, बहादुर सिंह शेखावत, जयवीर, लक्खा सिंह कंबोज, सरदार बसंत नागोकी, कृष्ण मेहता, श्याम बजाज, जगदीश राय, साधु राम, कपिल कायत, रामकुमार शर्मा, रामसिंह, मेनपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बेगू रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में ठीक शाम को 4:00 बजे बीजेपी अध्यक्ष हरियाणा डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया जाएगा। सिरसा भाजपा परिवार की ओर से प्रदेशाध्यक्ष के आगमन कार्यक्रम को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती दी जा सके। उन्होंने शहरवासियों, आढ़तियों, अनाज मंडी के मजदूरों सहित सभी से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष का स्वागत करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

