New Delhi 30 June (rns) /- महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां मटन के साथ दही खाने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति की हालत गंभीर है। जैसे ही खबर फैली इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस बात को लेकर सहमे हुए हैं कि क्या वाकई मटन-दही खाने से मौत हो सकती है।
दरअसल ये पूरा मामला नासिक के बागलान तालुका के आखतवाडे गांव का है। रविवार रात बुजुर्ग किसान शांताराम (78 वर्ष) और उनकी पत्नी द्वारकाबाई (68 वर्ष) ने बड़े शौक से घर पर मटन बनाया था। मटन बनने के बाद दोनों ने साथ में दही भी खाया था। खाना खाने के बाद दोनों सोने चले गए।
कुछ देर बाद दोनों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला द्वारकाबाई ने दम तोड़ दिया। वहीं शांताराम की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। उन्हें मालेगांव के एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) में वेंटिलेटर/कड़ी निगरानी पर रखा गया है

