हैदराबाद 30 June (Rns) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है. तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि देश में नए वायरस और कॉकरोच जैसी पार्टियां उभर रही हैं जिनका मकसद देश को बर्बाद करना है. ये वही लोग हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं, और बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे.
देश के युवा सत्ता विरोधी नहीं, लेकिन…!
नितिन नवीन ने कहा कि जेन जेड (Gen Z) युवा वे हैं जो रचनात्मक रूप से अपना करियर बनाते हैं और राष्ट्रीय विकास में योगदान देते हैं, न कि वे जो देश के संविधान और संस्कृति पर सवाल उठाते हैं. तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे के दौरान हैदराबाद में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान नवीन ने कहा कि देश के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘जेन जेड’ को लेकर काफी बहस चल रही है. लोगों ने मुझे बताया कि कुछ देशों में युवाओं ने आंदोलन किए. इन आंदोलनों को ‘जेन जेड’ का आंदोलन बताया जा रहा है. भारत के युवा सत्ता-विरोधी नहीं हैं. भारत के युवा देश के निर्माण के लिए काम करते हैं.’ नवीन ने दर्शक दीर्घा में मौजूद कुछ खिलाड़ियों और स्टार्टअप संस्थापकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि (स्टार्टअप और अन्य माध्यमों से) देश के आर्थिक विकास की नींद रखने के साथ-साथ अपना भविष्य गढ़ने वाले युवा ही असली ‘जेन जेड’ हैं

