रांची 30 June (rns) : आनेडीह, बुंडू (रांची) निवासी सुलोचना देवी, जो लंबे समय से पेट दर्द, भारीपन और कमजोरी की समस्या से जूझ रही थीं, का सदर अस्पताल रांची में सफलतापूर्वक जटिल ऑपरेशन किया गया। मरीज के पति मृत्युञ्जय महतो एक छोटे किसान हैं। मरीज ने कई अस्पतालों में इलाज कराया था, जहां खून की बीमारी और कैंसर तक की आशंका जताई गई थी। जांच में पता चला कि मरीज की तिल्ली असामान्य रूप से बढ़ चुकी थी। सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग में जांच के दौरान उनका हीमोग्लोबिन लगभग 5 ग्राम/डीएल पाया गया। खून चढ़ाने के बावजूद कुछ ही दिनों में हीमोग्लोबिन फिर कम हो जाता था। रिम्स की एमआरआई रिपोर्ट में तिल्ली का आकार 26*16 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था। ऑन्कोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों की सलाह पर तिल्ली निकालने और उसकी बायोप्सी कराने का निर्णय लिया गया। 15 जून 2026 को सदर अस्पताल के सर्जरी विभाग ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक की सहायता से सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद निकाली गई तिल्ली का वजन 1.45 किलोग्राम तथा आकार 18*16 सेंटीमीटर पाया गया। उपचार पूरी तरह आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज का हीमोग्लोबिन बढ़कर 11 ग्राम/डीएल हो गया और अब उन्हें स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ. अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ. वसुंधा,डॉ. प्रवीण, सिस्टर इंचार्ज नेली, ओटी असिस्टेंट संदीप, संतोष,
सृष्टि, सरिता, संजू एवं पूरी ओटी टीम शामिल रही। सिविल सर्जन
डॉ. प्रभात कुमार और उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह ने सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए मरीज के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

