डिजिटल सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, गड़बड़ी पर व्हाट्सएप-टेलीग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनियों पर एक्शन की चेतावनी
नई दिल्ली 01 jully (Rns)/- । देशभर में डिजिटल का बढ़ता क्षेत्र जहां एक ओर काम को आसान और पारदर्शी बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। वहीं दूसरी ओर इससे साइबर अपराध बढ़ने का खतरा भी सातवें आसमान पर है। कारण है कि भारत में सरकारी सेवाएं, परीक्षाएं और जन-कल्याणकारी योजनाएं लगातार डिजिटल हो रही हैं।
ऐसे में अब केंद्र सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि साइबर सुरक्षा अब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। हालांकि, अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि दुनिया का कोई भी डिजिटल सिस्टम हमेशा के लिए 100% सुरक्षित नहीं हो सकता।
हाल ही में सरकारी डिजिटल सिस्टम्स को लेकर बढ़ी चिंताओं और NEET-UG की दोबारा परीक्षा के दौरान टेलीग्राम पर की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए अधिकारियों ने यह बात कही। बता दें कि परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी और पेपर लीक के फर्जी दावों को रोकने के लिए सरकार ने कुछ समय के लिए टेलीग्राम पर पाबंदियां लगाई थीं और उसके ‘मेसेज एडिट’ करने वाले फीचर को बंद कर दिया था।

