ब्रुसेल्स,01 जुलाई। बेल्जियम के एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसा शहर के लिंकरोएवर में हुआ है। अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर बचाव दल मौजूद है, जो इमारत में बचाव अभियान चला रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय 200 से अधिक लोग इमारत में मौजूद थे।
एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित आवासीय बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर सुबह भीषण आग लगी थी, जिसके बाद घने धुएं ने सबका ध्यान आकर्षित किया। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर 10 मंजिला इमारत को खाली कराया। हालांकि, आग बुझाने के बाद भी कई घंटे तक बचाव का काम जारी है। पुलिस और दमकल विभाग ने विशेष ड्रोन से मदद पहुंचायी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।
घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय निवासियों को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें और जरूरत पडऩे पर धुएं की अधिकता के कारण बाहर न निकलें। पुलिस प्रवक्ता किम बास्तिएन्स ने कहा कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ लोगों की मौत भी हुई है, लेकिन इस समय हम मृतकों की संख्या नहीं बता सकते। फिलहाल फंसे लोगों की तलाश करने का काम जारी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

