आजमगढ़ 01 जुला(आर एन एस)जनपद में बुधवार को तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए एक महिला तथा दो पुरुषों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि हत्या और सड़क दुर्घटना में मौत के मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जिला अस्पताल में महिला की मौत, पोस्टमार्टम कराया गया,मंडलीय जिला चिकित्सालय में बुधवार सुबह परमिला (60) पत्नी गुलाब यादव, निवासी अमादरवेशपुर, थाना आलापुर, जनपद अंबेडकरनगर को उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।देवर पर बड़े भाई की हत्या का आरोप,वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के नयापुरा कस्बे में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में दिलशेर अहमद की मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुमैया अख्तरी ने आरोप लगाया कि उनके देवर अनस उर्फ राजू ने धारदार हथियार से पेट और पीठ पर हमला कर उनके पति की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर उनके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।,अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,एक अन्य मामले में गुलऊर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रमेश सिंह, निवासी नंदनगर (चिरैयाडांड़), थाना घोसी, जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी श्वेता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281 एवं 106(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों मामलों में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

