कुड़वार थाना क्षेत्र के नीरसहिया गांव के पास गोमती नदी में हुई घटना
कुड़वार सुल्तानपुर,01 जुलाई(आरएनएस)।घर से साथियों के साथ नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए।सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव से जुड़ा है।जहां बुधवार दोपहर में गांव निवासी साहिल कोरी(13)पुत्र पंच बहादुर व अमन(13)पुत्र राम रूप कोरी गोमती नदी में नहाने नीर सहिया घाट गए थे।नदी में नहाते समय दोनों किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गए।घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी तो कुम्हाई गांव के पास साहिल का शव बरामद हुआ।थोड़ी की दूरी पर अमन का भी शव बरामद हो गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि किशोरो के मिले शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।
0

