कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का नया टीजर जारी हो गया है। फैंस की नाराजगी को दूर करते हुए निर्माताओं ने इस बार सभी हसीनाओं का दीदार टीजर में करा दिया है। लेडीज एंड लेडीज के नाम से आए इस धमाकेदार टीजर में कियारा आडवाणी नादिया का किरदार निभाती दिखीं और यश के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। वहीं नयनतारा (गंगा), तारा सुतारिया (रेबिका), रुक्मिणी वसंत (मेलिसा) और हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ) के किरदारों में नजर आई हैं।
टीजर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है। इसके बाद सभी हसीनाओं की एक-एक झलक दिखाई गई है। यह साबित करता है कि फिल्म सिर्फ हीरो-केंद्रित एक्शन नहीं है, बल्कि इसमें अभिनेत्रियां भी खतरनाक और महत्वपूर्ण रोल निभा रही हैं। वहीं यश दमदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। इसकी कहानी गोवा में ड्रग कार्टेल और खतरनाक स्मगलिंग के इर्द-गिर्द बुनी गई है। केवीएन प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक 26 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।
टॉक्सिक मूवी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में आपको नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी फीमेल कास्ट की झलक नजर आएगी। इसके साथ ही में मूवी एक्शन किस लेवल का होगा, वो भी टॉक्सिक का नया टीजर साफ दर्शा रहा है।
टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स का यह नया प्रस्तुतीकरण एक ऐसी दुनिया को और विस्तार देता है, जो जितनी खतरनाक है उतनी ही आकर्षक भी। प्रभावशाली विजुअल्स, स्टाइलिश एक्शन और रहस्य से भरे माहौल के साथ यह फिल्म एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
इस टीजर को देखने के बाद टॉक्सिक को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करने लगें हैं।
गौर किया जाए टॉक्सिक की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अगस्त 2026 को यश की ये बहुचर्चित फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। मालूम हो कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज के करीब 4 साल बाद यश इस मूवी से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

