शहनाज गिल को लोकप्रियता अब सिर्फ पंजाबी फिल्म जगत तक सीमित नहीं रही है। हिंदी पट्टी के दर्शक भी उनके जबरा फैन बन चुके हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म इश्कनामा को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने फिल्म से अपनी पहली झलक जारी कर दी है जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। फिल्म के निर्देशन की कमान अरविंदर खैरा ने संभाली है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है।
इश्कनामा के पोस्टर में शहनाज दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे को दुपट्टे से छिपा रखा है। दूसरी तस्वीर में वह जय रंधावा के साथ नजर आ रही हैं, जो फिल्म के अभिनेता हैं। पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, मेरी आने वाली फिल्म की पहली तस्वीर…..इश्कनामा सच्चे प्रेमियों निम्मा-नसिमा की सच्ची कहानी 24 जुलाई, 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। बता दें, शहनाज को बिग बॉस 13 से लोकप्रियता मिली थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

