बॉलीवुड की धमाल फ्रैंचाइजी के निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे, अमन इंद्र कुमार अपनी पहली फिल्म तेरा यार हूं मैं को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा कहानी है। फिल्म में अमन के साथ मुख्य किरदार में आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी, जो हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। ताजा अपडेट है कि फिल्म की रिलीज तारीख एक बार फिर से बदल दी गई है।
मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर तेरा यार हूं मैं की नई रिलीज तारीख का ऐलान किया है। पोस्ट के अनुसार, फिल्म अब अपनी तय रिलीज तारीख (31 जुलाई, 2026) से एक हफ्ते पहले दस्तक देगी। नई तारीख के साथ, फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अमन और आकांक्षा पर फिल्माए गए टाइटल ट्रैक की एक झलक भी जारी है। फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार में दिखेंगे।
इससे पहले मेकर्स ने फरवरी में फिल्म की घोषणा करते हुए इसका फर्स्ट लुक जारी किया था। तब मेकर्स फिल्म को 22 मई को रिलीज करने वाले थे। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। फिल्म का जो पोस्टर जारी किया गया है, उसमें फिल्म के लीड कलाकार अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा नजर आ रहे हैं। व्हाइट बैकग्राउंड में दोनों के चेहरों का क्लोज अप शॉट है, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। अभी तक फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

