रायपुर,08 जुलाई (आरएनएस)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे ‘टीम प्रहरी अभियान के तहत नगर निगम जोन-6 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। टिकरापारा स्थित पुजारी पार्क के पास मुख्य मार्ग से करीब छह अवैध ठेलों को हटाया गया, जबकि सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों पर कुल 12 हजार रुपये का ई-चालान किया गया।यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला और जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई।अभियान के दौरान नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उडऩदस्ता और नगर निगम जोन-6 के नगर निवेश विभाग ने यातायात पुलिस की मौजूदगी में संयुक्त कार्रवाई की। अभियान का मार्गदर्शन जोन-6 के जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने किया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव और उप अभियंता सागर ठाकुर भी मौजूद रहे।कार्रवाई के दौरान टिकरापारा के पुजारी पार्क के पास मुख्य मार्ग पर लगाए गए करीब छह ठेलों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, सड़क पर दुकान का सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले 13 दुकानदारों पर कुल ?12,000 का ई-चालान किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।नगर निगम ने बताया कि इस कार्रवाई से मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारु हुआ और क्षेत्र से प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ ‘टीम प्रहरीÓ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

