राजनांदगांव,08 जुलाई (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी श राब जब्त की है, जिसकी कीमत 3,200 रुपये बताई गई है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रणय कुंजाम (28 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगदई, थाना बसंतपुर अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखी 40 पौवा देशी शराब (कुल 7.200 बल्क लीटर) बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया।पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है और उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक आर. राजू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर तथा थाना बसंतपुर के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब, सट्टा और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
००

