बलौदाबाजार,08 जुलाई (आरएनएस)। जिले में तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे में विद्युत विभाग के 23 वर्षीय कर्मचारी की नाले में बहने से मौत हो गई। घटना ग्राम खैंदा और अचानकपुर के बीच स्थित रपटे पर हुई, जहां तेज बहाव के कारण विभाग का वाहन पानी में बह गया। दो दिन की तलाश के बाद बुधवार को कर्मचारी का शव बरामद किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6-7 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान ग्राम अचानकपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानकपुर रपटे को पार करते समय पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और उनकी वाहन (क्रमांक ष्टत्र 04 हृरु-4955) नाले में बह गई।वाहन में सवार अन्य कर्मचारी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन पार्थिव ध्रुव (23 वर्ष), पिता संतोष ध्रुव, निवासी ग्राम झोंका तेज बहाव में लापता हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। लगातार तलाश के बाद 8 जुलाई को खैरी रपटे के पास पार्थिव ध्रुव का शव बरामद किया गया।सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारियों और परिजनों में शोक का माहौल है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

