जांजगीर-चांपा,08 जुलाई (आरएनएस)। थाना अकलतरा पुलिस ने महिला के घर में जबरन घुसकर अश्लील हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान रवि कुमार विश्वकर्मा उर्फ गोलू (32 वर्ष), निवासी संजय नगर, अकलतरा जबरन घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर उसके साथ अशोभनीय हरकत करने लगा।पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 396/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 74, 351(3) एवं 127(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक अशोक कश्यप तथा उपनिरीक्षक दिव्या कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

