प्रयागराज। अन्जुमन इमामिया चक ज़ीरो रोड की ओर से शहादत इमाम ए सज्जाद पर माहे मोहर्रम की 25 (11 जुलाई) को दिन में चक ज़ीरो रोड स्थित इमामबाड़ा डीप्यूटी ज़ाहिद हुसैन प्रांगण में यौमे ए सज्जाद में अन्जुमन इमामिया चक तेज़ धार की छूरीयों से लैस ज़ंजीरों से पुश्तजऩी करेगी।
इससे पहले फैज़ान आब्दी की सोज़ख्वानी तो अर्शी रिज़वी अम्बेडकर नगर की पेशख्वानी के बाद मौलाना आमिरुर रिज़वी मजलिस को खिताब करेंगे। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार, अन्जुमन अब्बासिया दादूपुर, अन्जुमन हैदरिया रानी मण्डी,अन्जुमन नक़विया दरियाबाद, अन्जुमन गुलज़ार ए क़ासमी नौहा और मातम करेगी।
दरियाबाद में तहफ्फुज़े अज़ा सोसायटी की ओर से रात्रि 9 बजे से तकरीर व मजलिस के उपरान्त लगभग 11 बजे रात्रि दहकते हुए अंगारों पर नंगे पैर चल कर अज़ादार मातम करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

