9 जुलाई (आरएनएस ) प्रयागराज। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां इस समय शहर में जोर शोर से चल रही है। इसी कड़ी में वरिष्ठ समाज सेविका एक दूसरे की मदद फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह भी जुटी हैं।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाले जाने की तैयारियां जारी हैं। बिंदु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों सहित सभी आम नागरिक श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। रथ यात्रा 16 जुलाई को सुलेम सराय से निकलकर चौफटका पर समाप्त होगी।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता व श्रद्धालु दिन रात लगे हैं। यात्रा के मुख्य आयोजक समाज सेवी शुभम सिंह ने बताया कि यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, भाजपा जिला जिला मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग यात्रा में शामिल होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

