बलौदाबाजार-भाटापारा, 10 जुलाई (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों और न्यायालयीन वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक ही दिन में 10 गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामिल कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में एक साथ कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का तामिल कराया। गिरफ्तार किए गए सभी वारंटी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी न्यायालय, बलौदाबाजार के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में अश्वनी यादव, रेशम वर्मा, हेमंत वर्मा, शिवकुमार वर्मा, भरतलाल यादव, इतवारी टंडन, लाभा पारधी, उमेश यादव, खिलेश भारती और सागर वर्मा शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न मामलों में भारतीय दंड संहिता (ढ्ढक्कष्ट), भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्), आबकारी अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों, वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। थाना पलारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

