रुड़की,10 जुलाई (आरएनएस )। कैंट बोर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अलायंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से भारत शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नवाचार आधारित शिक्षा को भी प्राथमिकता दी है। डॉ. नरेंद्र कुमार को सम्मान मिलने पर पूर्व प्रधानाचार्य नरेश बर्मन, देवी सिंह, जिला फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फार्मेसी अधिकारी ब्रिजेश कुमार, तिलकराम, मदन जोली, सुशील राठी, सुभाष सैनी, मनोज जंगत, संजीत चंदा, सुशील पेंगोवाल, संयम भारती, गोपाल बालियान, श्याम सिंह, दिनेश पालीवाल, अशोक कुमार, गरिमा भारती, महिमा भारती और हर्षिका भारती ने बधाई दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

