रुड़की,10 जुलाई (आरएनएस )। धीरमाजरा गांव के पास से गुजर रही बरसाती नदी में नहाते समय लापता हुए युवक का शव बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवानपुर क्षेत्र के गांव धीरमाजरा निवासी शाहिब (18 वर्ष) गुरुवार को नदी में नहा रहा था। वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया था। युवक के डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था। गुरुवार को काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका था।शुक्रवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान युवक का शव तलाश कर बाहर निकाला गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम चम गया। इसके बा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफान पर चल रही नदियों और बरसाती नालों से दूर रहें। इनमें नहाने या अनावश्यक रूप से प्रवेश करने का प्रयास न करें क्योंकि पानी का बहाव अचानक तेज होने से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम नदी के आसपास निरीक्षण कर ग्रामीणों को सचेत कर रही हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

